नबीनगर: बड़ेम में दो दिवसीय सोन नद महोत्सव का शुभारंभ हुआ
नबीनगर प्रखंड के बड़ेम में मंगलवार की दोपहर 1 बजे दो दिवसीय सोन नद महोत्सव का शुभारंभ बिहार सरकार के कला संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में हुआ. उद्घाटन सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह व सदर एसडीपीओ संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया. सदर एसडीओ ने कहां की महोत्सव के माध्यम से नाग केवल संस्कृति का विकास होता है बल्कि क्षेत्र का भी विकास होता है.