नबीनगर: कुशा गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुशा गांव से फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उसी गांव निवासी साकेत कुमार सिंह है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने रविवार की शाम 4 बजे जानकारी दी है. बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत किया गया था. जो फरार चल रहा था. जिसे जेल भेज दिया गया.