हमीरपुर: पत्योरा में नहर में लाश की अफवाह से पांच घण्टे पुलिस रही परेशान, जंगली जानवर का शव मिलने पर ली राहत की सांस
गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया था कि पंप कैनाल में एक शव पड़ा है। ऊपर से चारपाई डाल दी गई है व शव से बदबू आ रही है। सूचना पर पत्योरा चौकी इंचार्ज विजय बहादुर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और सिपाहियों के साथ ग्रामीणों को लेकर माइनर में कांबिंग की। जिस पर एक मृत जानवर का शव बरामद हुआ।