हमीरपुर: कुरारा थाना क्षेत्र के बिंदपुरी गांव में चार दिन बाद भी डूबे युवक का नहीं लगा कोई सुराग, तलाश जारी
कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी ग्राम पंचायत के मजरा बिंदपुरी गांव में चार दिन पहले उरई शहर निवासी युवक के बेतवा नदी में स्नान करने के दौरान डूब जाने के बाद आज पांचवें दिन भी शव बरामद नहीं हो पाया है। गोताखोर लगातार प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने एन डी आर एफ टीम को सूचना दी है। उरई शहर निवासी युवक धीरेंद्र अपने दोस्त के मामा के यहां आया था।