हमीरपुर: मुख्यालय में दुल्हन की कार को ओवरटेक कर स्कूटी सवार युवकों ने कार ड्राइवर के साथ की मारपीट, कार की चाभी लेकर हुए फरार
विदा होकर जा रहे दूल्हा-दुल्हन की कार को बीच रास्ते में स्कूटी सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया। ड्राइवर की जमकर पिटाई के बाद कार की चाबी लेकर युवक भाग गए। इस घटना के चलते सड़क पर जाम लग गया। फिलहाल सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।