हमीरपुर: टोलाखंगारन गांव के खण्ड संख्या 6 के खदान संचालक किसान के खेतों से जबरन निकाल रहे ट्रक, पीड़ित ने DM से की शिकायत
राठ तहसील क्षेत्र के टोलाखंगारन गांव के खण्ड संख्या 6 के खदान संचालक किसान के खेतों से जबरन ट्रक निकाल रहे। पीड़ित ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की। गाँव निवासी मुन्ना लाल, धरनीधर, तुलाराम, मूरत सिंह, आत्माराम ने बताया कि टोलाखंगारन में स्थित गाटा सं0-40 रकवा-0.304हे0 है। जहां से खदान संचालक जबरन ट्रक निकाल रहे हैं।