हमीरपुर: चिकासी गांव से 16 देशी अवैध क्वार्टर झूम ब्रांड शराब के साथ थाना चिकासी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
एसपी के निर्देशन मे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध जिले मे चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के क्रम मे गुरुवार 15 फरवरी करीब 1 बजे थाना चिकासी पुलिस द्वारा अभियुक्त भरत कुमार पुत्र रामेश्वर राजपूत के पास से 16 अदद देशी क्वार्टर झूम ब्राण्ड शराब के साथ ग्राम चिकासी से गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0सं0 29/2024 धारा 60 आब0अधि0 पंजीकृत किया गया।