पटियाली: गंजडुंडवारा क्षेत्र के मोती नगर में मकान बंटवारे के विवाद में सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट, चार नामजदों पर मुकदमा दर्ज
थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम मोती नगर में मकान बंटवारे के विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों में मारपीट हो गई। पीड़ित अरविंद पुत्र डिप्टी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उसके भाई राजवीर, बबलू तथा भतीजे विकास और मुकुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि चारों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना में अरविंद घायल हुआ।