पिपरिया: चिल्लोद में शराबबंदी की मांग पर महिलाओं ने खोला मोर्चा, राजस्व व पुलिस को सौंपा आवेदन
पिपरिया। ग्राम चिल्लोद की महिलाओं ने गांव को नशामुक्त बनाने के लिए मंगलवार शाम 4 बजे स्टेशन रोड थाना पिपरिया पहुंचकर मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में एकजुट महिलाओं ने पुलिस को आवेदन सौंपकर गांव में देशी महुआ शराब के निर्माण और सेवन पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की।