कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान, एचपीवी टीकाकरण, उच्च जोखिम गर्भवतियों की निगरानी, मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान, टीबी मुक्त अभियान एवं मिशन एमएमआर की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में उन्होंने एचपीवी टीकाकरण में तेजी लाने, विद्यालयवार रोस्टर बनाकर पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने, उच्च जोखिम गर्भवतियों की नियमित मॉनिटरिंग एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव, मलेरिया की समय पर जांच, जनजागरूकता तथा बच्चों की नियमित स्क्रीनिंग के निर्देश दिए। साथ ही सभी स्वास्थ्य योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया।
बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, समय पर उपचार और प्रभावी निगरानी—स्वस्थ कोण्डागांव की मजबूत नींव।
#Kondagaon #Health #HPVVaccination #MalariaFreeCG #TBMuktBharat SwasthBastar
87 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 5, 2026