गुन्नौर: धनारी थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी युवक की रोहतक में सड़क हादसे में हुई मौत
धनारी थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी लालतेश कुमार अपने परिवार के साथ बागड़ स्थित जाहरवीर बाबा के दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन कर पूरा परिवार खुशी-खुशी घर लौट रहा था। बुधवार सुबह करीब 3 बजे रोहतक के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के रोहतक बहादुरगढ़ मार्ग पर उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि लालतेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।