जमुई: अमरथ गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला को मारपीट कर किया गया था घायल, उपचार के दौरान हुई मौत
Jamui, Jamui | Nov 19, 2024 अमरथ गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी की मारपीट में घायल एक महिला की मंगलवार की सुबह 6 बजे के करीब इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरथ गांव निवासी मनियार पासवान की पत्नी रिंकू देवी के रूप में की गई है। घायल की बेटी ने बताया कि 17नवंबर की शाम को अपने जमीन पर दीवार दे रहे थे तभी उसके पड़ोसी छत्तीश महतो पिलर व दीवार को तोड़ उसकी मां से मारपीट किया था।