जमुई: मनियड्डा के पास सड़क दुर्घटना में घायल वार्ड सदस्य महिला की इलाज के दौरान पटना में हुई मौत, शव को लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Nov 19, 2024 11 नवंबर को जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग पर मनियड्डा के पास पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार घायल हुई वार्ड सदस्य महिला की इलाज के दौरान सोमवार की शाम करीब 5 बजे पटना में मौत हो गई। उंसके बाद मृतका महिला के शव को देर शाम सदर अस्पताल लाया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, फिर डीएम के आदेश के बाद देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।