जमुई: पिरिहिंडा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो छात्रों की हालत गंभीर, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Nov 19, 2024 सिकंदरा- शेखपुरा मुख्य मार्ग पर पिरिहिंडा के पास सोमवार की देर शाम करीब 7:00 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे दो छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों छात्र बुरी तरह घायल हो गया। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा दोनों छात्रों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से दोनों छात्र को डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।