जमुई: गोपालपुर में घरेलू विवाद के चलते भगना ने अपने मामा को पीटा, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 19, 2024 गोपालपुर में मंगलवार की सुबह 6 बजे घरेलू विवाद को लेकर भगना ने अपने ही मामा को लाठी डंडे से मारपीटकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान गोपालपुर निवासी सिंघेश्वर मंडल का 34 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि सोमवार को उसकी बहन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिससे नाराज उसका भगना मारपीट किया।