जमुई: कल्ला गांव के पास पिकअप की टक्कर से घायल दो बाइक सवार युवकों की इलाज के दौरान हुई मौत, शव को लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Nov 19, 2024 कल्ला गांव के पास रविवार की रात 9:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार दो युवकों की इलाज के दौरान पटना में मंगलवार की सुबह करीब 6:00 बजे मौत हो गई। दोनों युवकों के शव को परिजन द्वारा 10:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।