जमुई: आढ़ा स्थित पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने के बाद युवक की मौत, शव को लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Nov 19, 2024 आढ़ा स्थित पुलिया के पास सोमवार की देर रात करीब 10:00 बजे के बाद तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिवार वालों को मंगलवार की सुबह करीब 5:00 बजे हुई। उसके बाद पुलिस द्वारा युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए 10:30 बजे सुबह सदर अस्पताल लाया गया।