जमुई: SP व अन्य पदाधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर विभिन्न स्थानों पर किया वाहन जांच, यातायात नियमों के उल्लंघन पर वसूला जुर्माना
Jamui, Jamui | Apr 18, 2026 मुख्यालय पटना के निर्देश पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिले भर में शुक्रवार की रात 9:00 बजे गहन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वंय एसपी विश्वजीत दयाल द्वारा विभिन्न लॉज, होटल की जांच के बाद पतौना चौक पर छोटी- बड़ी वाहनों की जांच की। सभी वाहनों की डिक्की खोलकर भी तालाशी ली गई। बिना हेलमेट और ट्रिपल लोडिंग बाइक चालकों पर सख्ती बरती गई।