फारबिसगंज: फारबिसगंज के एक लॉज में छापेमारी, पुलिस ने तीन युवकों को ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया
फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के आलम टोला रोड में अली टोला के समीप अवस्थित एक लॉज में छापेमारी कर तीन युवकों को एक ऑटोमेटिक पिस्टल,दो मैगजीन व चार जिंदा कारतूस और तीन मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया है।