फारबिसगंज: फारबिसगंज पुलिस ने आलम टोला में छापेमारी कर हथियार के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार
फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर आलम टोला में एक लाज से हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया. घटना के संदर्भ में फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने मंगलवार को तीन बजे संवाददाता सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा फारबिसगंज पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.