फारबिसगंज: फारबिसगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थ व अवैध हथियार तस्कर गिरोह के एक तस्कर को किया गिरफ्तार
अररिया जिले के फारबिसगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्टेशन चौक के समीप अवस्थित एक गेस्ट हाउस में छापेमारी कर गेस्ट हाउस में रह रहे मादक पदार्थ स्मैक व अवैध हथियार का तस्करी करने वाले अंतर प्रांतीय सरगना को एक रिवाल्वर व एक मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया है।