फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में 21 पैक्स चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के 21 पैक्स में चुनाव होना है. नामांकन के आखरी दिन सोमवार को सुबह दस बजे से बड़ी संख्या में अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए नामांकन शुरू हो गया. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के देख-रेख में नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है. इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. विभिन्न पदों के लिए नामांकन का दौर जारी है.