कंडाघाट: ग्राम पंचायत तुंदल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
कंडाघाट की GP तुंदल के पंचायत भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से एक दिवसीय, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बाल विकास परियोजना कंडाघाट के वृत साधुपुल में "बेटी है अनमोल" योजना के अंतर्गत बेटियों को FD वितरित की गई।