कंडाघाट: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के सायरी ब्लॉक द्वारा स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कल स्वास्थ्य विभाग के सायरी ब्लॉक द्वारा स्कूलों में बच्चों के माध्यम से योग जन चेतना अभियान चलाया जाएगा। BMO सायरी डॉ अजय सिंह ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।