कंडाघाट: वाकनाघाट के पास फुटओवर ब्रिज के पोल से टकराया ट्रक, नहीं हुआ कोई जानी नुकसान, पुलिस कर रही मामले की जांच
NH- 5 पर वाकनाघाट में एक ट्रक सोमवार को फुटओवर ब्रिज के पोल से जा टकराया। बताया जा रहा है कि जब ट्रक चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रहा था तो जब ट्रक वाकनाघाट के पास पहुंचा तो वहां पर फुट ओवर ब्रिज में यह ट्रक फंस गया और यहां पोल में जा टकराया। घटना में ट्रक की एक साइड काफी क्षतिग्रस्त हुई है। एक साइड से सामने से शीशे, खिड़की और टायर को नुकसान पहुंचा है।