कंडाघाट: साधुपुल में नदी किनारे गाड़ियां लगाकर नदी में मौज मस्ती कर रहे पर्यटक, SDM ने कहा- पुलिस को दिए गए हैं गश्त के निर्देश
कंडाघाट के साधुपुल में नदी किनारे बाहरी राज्यों के पर्यटकों के द्वारा नदी किनारे गाड़ी लगाकर और नदी के बीचो-बीच मौज मस्ती करके पानी को दूषित किया जा रहा है। जहां एक और पानी दूषित हो रहा है वहीं कोई बड़ी घटना भी यहां पर पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण पेश आ सकती है। एसडीएम कंडाघाट गोपाल शर्मा ने इसको लेकर पुलिस विभाग को समय समय पर गश्त करने के निर्देश दिए हैं।