कंडाघाट: अश्वनी खड्ड में पर्यटकों द्वारा हुड़दंग मचाने पर संबंधित होटल संचालकों पर होगी कार्रवाई: SDM कंडाघाट गोपाल चंद
साधुपुल में अब अगर कोई पर्यटक नदी में जाकर हुड़दंग मचाता हुआ नजर आया तो संबंधित होटल संचालक पर इसको लेकर कार्रवाई की जाएगी। SDM कंडाघाट गोपालचंद शर्मा ने कहा कि अश्वनी खड्ड के साथ बने होटल संचालकों से इस विषय पर एक बैठक की गई है जिसमें हिदायत दी गई है कि यदि उनके पास आने वाले पर्यटकों द्वारा नदी किनारे हुड़दंग मचाई गई तो उनके ऊपर इसको लेकर कार्रवाई होगी।