कंडाघाट: KVK कंडाघाट के तहत गठित करोल किसान उत्पादक संघ द्वारा खोले गए संग्रहण केंद्र में नकदी फसलों का संग्रहण हुआ शुरू
KVK कंडाघाट के तहत गठित करोल किसान उत्पादक संघ के विगत दिनों खोले गए संग्रहण केंद्र में नकदी फसलों का संग्रहण शुरू हो गया है। संघ ने फसल संग्रहण करके इसे जैप्टो कंपनी को देना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों इस कंपनी ने संघ के साथ खरीद इकरार किया था। अब कंडाघाट क्षेत्र के किसान इसमें टमाटर,शिमला मिर्च, खीरा, फ्रांसबीन जैसी नकदी फसलें यहां विक्रय कर रहे है।