आबू रोड: आबूरोड के मावल में बंद पेट्रोल पंप के पास कार में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, रिको पुलिस मौके पर पहुंची
आबूरोड के रीको थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 स्थित मावल वासडा जाने वाले सर्विस रोड के समीप बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक कार में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।पुलिस के अनुसार मौके से एक कीटनाशक दवा की खाली बोतल बरामद हुई है।