समस्तीपुर: मथुरापुर में आपसी विवाद को लेकर पति-पत्नी के साथ मारपीट
समस्तीपुर जिले के मथुरापुर की रहने वाली गुलशन खातून ने बताई कि घरेलू मामले को लेकर ननद से विवाद हो गया। उसके बाद उनके ससुर एवं देवर ने उन्हें एवं उनके पति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।