समस्तीपुर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया है। जिलाधिकारी ने कार्यालय के सभी पंजीयों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कारा के अंदर पाकशाला अस्पताल गोदाम नवनिर्मित शौचालय सहित बाहरी परिसर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारा के सभी पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।