समस्तीपुर जिले में फाइलेरिया के प्रसार को कम करने के लिए 10 अगस्त से ट्रिपल ड्रग थेरेपी के तहत आइवर मेक्टिन, डीइसी तथा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी, जिससे जिले के करीब 45 लाख लोग लाभान्वित होंगे। इस दवा को खिलाने के लिए 2 हजार 174 टीम बनायी गयी है |