समस्तीपुर: जिला परिषद उपाध्यक्ष की गई कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 38 और विरोध में पड़े 10 वोट
समस्तीपुर जिला परिषद की उपाध्यक्ष अंजना राय की कुर्सी चली गई। कलेक्ट्रेट में बुधवार को अविश्वास को लेकर बहस और मतदान का आयोजन किया गया। डीएम योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिप की बैठक शुरू हुई। बैठक में पहले अविश्वास पर चर्चा की गई फिर मत कराया गया। अविश्वास के पक्ष में 38 जबकि विरोध में 10 लोगों ने मतदान किया। इसके साथ ही अंजना राय की कुर्सी चली गई ।