समस्तीपुर: भरपुरा से उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर उनके बाइक को किया जब्त
खानपुर थाना क्षेत्र के नत्थूद्वार के रहने वाले सुमन पासवान को रोसरा उत्पाद विभाग की टीम ने 100 लीटर देसी शराब के साथ भरपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार कारोबारी के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।