कुंडा: पुलिस ने अपहरण पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित अभियुक्त को कल्याणपुर तिराहा से बकुलाही नदी कटरा गुलाब सिंह मार्ग से गिरफ्तार किया
जेठवारा पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सीओ ने बुधवार शाम 6 बजे बताया की अभियुक्त अमित पुत्र ईश्वरदास निवासी ग्राम राजापुर थाना कैंट जनपद प्रयागराज को कल्याणपुर तिराहा से बकुलाही नदी कटरा गुलाब सिंह मार्ग से गिरफ्तार किया गया। वह एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित था।