कुंडा: नवाबगंज इलाके के आलापुर से कालाकांकर जाने वाले पुल के पास डम्फर और कार में भिंड़त, 2 लोग मामूली रूप से जख्मी
नवाबगंज इलाके के आलापुर से कालाकांकर जाने वाले पुल के पास बुधवार शाम 6 बजे डम्फर और कार में जोरदार भिंड़त हो गयी। हादसे में 2 लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए है। बताया जा रहा है की स्पीड ब्रेकर न होने की वजह से आये दिन हादसे होते रहते है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।