कुंडा: बाघराय इलाके के लालगंज रोड पर टेंपो और बाइक की भिड़ंत, चौकीदार की हुई मौत
बाघराय इलाके के लालगंज रोड पर टेंपो और बाइक की टक्कर में चौकीदार की मौके पर मौत हो गयी। जबकि महिला समेत दो गंभीर रूप से घायल है। मंगलवार शाम 5 बजे सीओ करिश्मा गुप्ता ने बताया की चौकीदार अशोक उर्फ बबलू की मौत हुई है और वह एक सरकारी चौकीदार था। जबकि 7 वर्ष की अंशी,40 वर्षीय चिंता देवी और 38 वर्षीय नसीम बानो घायल है। जांच पड़ताल जारी है।