कुंडा: महेशगंज पुलिस ने पूरे किशुनी से 2 देसी बम के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
महेशगंज पुलिस ने पूरे किशुनी से 2 देशी बम के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष ने मंगलवार शाम 6.30 बजे बताया की शब्बन नामक व्यक्ति को 2 अवैध देशी बम के साथ गिरफ्तार किया। वह माघी चैनगढ़ गांव का निवासी है। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।