कुंडा: मनगढ़ के पास स्कूटी और कार में टक्कर, दबंगों ने कार में की तोड़फोड़
मनगढ़ के पास स्कूटी और कार की टक्कर के बाद दबंगों ने कार को छतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है की स्कूटी सवार ने फोन कर दर्जनों लोगों को बुलाया, जिन्होंने कार तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दी। सोमवार शाम 7.30 बजे मामले की शिकायत प्रयागराज के रहने वाले कार सवार ने पुलिस से किया है । वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।