गया टाउन सीडी ब्लॉक: बोधगया के अंचलाधिकारी के खिलाफ मांझी समाज ने गांधी मैदान से समाहरणालय तक पैदल मार्च निकाला
गया में बोधगया अंचलाधिकारी के खिलाफ गांधी मैदान से समाहरणालय कार्यालय तक सोमवार को दोपहर 2:00 बजे आनंद मार्ग प्रचारक संघ के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाली गई. इस दौरान मांझी समाज के सैकड़ो की संख्या में बोधगया अंचलाधिकारी के खिलाफ पैदल मार्च में शामिल हुए. आनंद मार्ग प्रचारक संघ के सदस्य राहुल रंजन ने कहा कि बोधगया अंचलाधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त है.