सहजनवा: सोनबरसा बाबू में खड़े ट्रक से अनाज चोरी करने वाले आरोपी को हरपुर बुदहट पुलिस ने किया गिरफ्तार, 22 बोरी गेहूं चुराए
गोरखपुर के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक शातिर अनाज चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के कुसहरा गांव निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। घटना सिसवा सोनबरसा बाबू के किराना व्यापारी जितेन्द्र जायसवाल की दुकान के पास की है। 8 जून को रात करीब एक बजे चोर ने दुकान के सामने खड़े ट्रक से 22 बोरी गेहूं चुरा लिया।