अशोकनगर में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
अशोकनगर:
थाना कोतवाली पुलिस ने मारपीट, अश्लील गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर 2026 को फरियादी संजीव (32) पुत्र नेपाल सिंह यादव, निवासी अमरौद (हाल निवासी नया बस स्टैंड के पास, अशोकनगर) ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अंकित यादव, राकेश यादव और उनके अन्य साथियों ने उनके साथ गाली-गलौच कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 729/26, धारा 115(2), 118(1), 296(b), 351(2), 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी ओमप्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित यादव, राकेश यादव, विवेक शर्मा और गणेश अहिरवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
SP Ashoknagar - M.P.
#Ashoknagar #AshoknagarNews #MadhyaPradesh #MPNews #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews #MPPolice #AshoknagarPolice #LatestNews