सहजनवा: सहजनवा तहसील रोड पर बेटे के दोस्त ने पिता को पीटा, बेटे को बुरी संगत से बचाने की कोशिश पड़ी भारी
सहजनवा क्षेत्र के तहसील रोड पर एक पिता को अपने बेटे की गलत संगत से बचाने की कोशिश महंगी पड़ गई। पिता ने जब अपने बेटे को बुरी संगत से दूर रहने की सलाह दी, तो बेटे के दोस्त ने उन पर हमला कर दिया। घटना तहसील रोड पर हुई जहां पिता अपने बेटे को समझा रहे थे। इसी दौरान बेटे का दोस्त वहां आ गया। उसने पिता पर सरेआम हमला कर दिया। इस हमले में पिता घायल हो गए।