सहजनवा: सहजनवा इलाके की रहने वाली महिला का सोने का चेन चोरी हुआ, आरोपी महिला गिरफ्तार, चेन और ₹2630 बरामद
सहजनवा इलाके में एक महिला का सोने का चेन चोरी हो गया था। पीड़िता मीरा त्रिपाठी ने सहजनवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह सहजनवा पिपरा तिराहे से अपने घर अलगटपुर जाने के लिए ऑटो में बैठी थीं। आटो में पहले से बैठी एक अज्ञात महिला ने पीछे से उनका सोने का चेन चुरा लिया। चेन का वजन लगभग 11 ग्राम था।