सहजनवा: तिलौरा चढराव मार्ग पर ट्रेलर से टकराकर पलटा ई-रिक्शा, मासूम बच्ची समेत 3 लोग हुए घायल
गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में तिलौरा चढराव मार्ग पर रविवार को एक दुर्घटना हो गई। चढराव गांव के पास एक ट्रेलर ने ई-रिक्शा को साइड मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गई। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक मासूम बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया गया।