सहजनवा: एसडीएम ने चोरमा रेगुलेटर का किया निरीक्षण, बाढ़ की तैयारियों को लेकर की समीक्षा
सहजनवा तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए सोमवार को एसडीएम केसरी नंदन तिवारी ने चोरमा रेगुलेटर का निरीक्षण किया। एसडीएम तिवारी ने रेगुलेटर की वर्तमानो स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा भी की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली।