सहजनवा: पाली के निबरहर गाँव के छोटापूर्वा टोला भुसवलिया में कच्चे रास्ते को पक्का बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
ग्रामीणों की परेशानी वर्षा के मौसम में और बढ़ जाती है। कच्चा रास्ता होने से कीचड़ हो जाता है। गांव के लोग पैदल किसी तरह आते-जाते हैं। लेकिन बाइक और चार पहिया वाहन गांव के बाहर ही खड़ा करना पड़ता है। प्रदर्शन कर रहे अमर सिंह यादव, राम नारायण यादव, संदीप, दुर्विजय यादव, दीपक, विपिन यादव, गोलू और नीरज सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया।