चित्तौड़गढ़: सुवाणियां में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदला, पत्नी की गोली मारकर हत्या, गुस्साए बेटे ने पिता की सांसें छीनी
सुवाणियां गांव में सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। नदी किनारे खेत पर रह रहे भगवाना कालबेलिया ने विवाद के दौरान अपनी पहली पत्नी भोमली को बंदूक से गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां को आंखों के सामने दम तोड़ते देख उसका बेटा अनिल गुस्से में आ गया और लाठी से पिता भगवाना के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। भगवाना की भी मौत हो गई.