रामपुर मनिहारन: नानौता में बाइक लूट की सूचना निकली झूठी, किस्तें न भरने पर फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बाइक वापस लेने पहुंचा था
नानौता क्षेत्र में शनिवार शाम चार बजे के करीब बाइक लूट की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। डायल 112 पर गांव कुआखेड़ा निवासी दिग्विजय पुत्र ओमपाल ने सूचना दी कि उसकी बाइक लूट ली गई है। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा बाइक बरामद कर जांच शुरू कर दी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बाइक लूट की घटना हुई ही नहीं थी।