पहाड़ी: निकाय चुनाव को लेकर डीग में हथियार जमा कराने के आदेश, गठित की गई स्क्रीनिंग कमेटी
नगरीय निकाय चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने शस्त्रों को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं कलक्टर मयंक मनीष ने आदेश जारी कर जिले के वैध शस्त्र लाइसेंसधारियों से उनके हथियार सेफ कस्टडी में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।